शराब लदी कार जब्त, दो आरोपी जंगल की ओर फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त कार सहित विदेशी शराब जब्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के तिलैया में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब लदी कार जब्त की है। कार सवार दो आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट

विज्ञापन

केदला. रामगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के जगेश्वर विहार थाना अंतर्गत तिलैया रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार सहित उसमें रखी 30 बोतल विदेशी शराब जब्त की है.

थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिलैया गांव होती हुई रेलवे ओवरब्रिज से एक कार (जेएच 10 एस-5378) में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे हैं. पुलिस तिलैया स्थित अशोक महतो की चाय दुकान के समीप पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रही कार में सवार दोनों व्यक्ति कार रोक कर जंगल की ओर फरार हो गये.

पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि सुरेश पाहन, सअनि राकेश बंडो, परवेज आलम सहित जैप के जवान शामिल थे. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola