भुरकुंडा: जितिया पर्व को लेकर पूजा कमेटी गठित
बैठक में उपस्थित ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
पतरातू के चैनगड़ा में जितिया पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।
भुरकुंडा. पतरातू प्रखंड के ऊपर टोला चैनगड़ा में जितिया पर्व को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता शिवनारायण बेदिया ने की. बैठक में चार अक्टूबर को जितिया पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी. पूजा समारोह की तैयारी को लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें छोटेलाल बेदिया अध्यक्ष, राजेश बेदिया सचिव, दिलीप बेदिया कोषाध्यक्ष, बिटू बेदिया सहसचिव, सुरेश रजवार संगठन सचिव, रामानंद बेदिया कार्यकारी अध्यक्ष तथा राजेंद्र बेदिया, शिवनारायण बेदिया और राजेश्वर बेदिया संरक्षक चुने गये. संचालन राजेंद्र बेदिया ने किया. बैठक में संदीप टोप्पो, दीपक मुंडा, विशेश्वर बेदिया, टुनटुन बेदिया, महादेव बेदिया, देवराज बेदिया समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए