आत्महत्या रोकथाम सप्ताह में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान
मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला पंचायत में पेयजल और साफ-सफाई की गंभीर समस्याओं को लेकर आजसू नेता विशु रजवार ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।
रामगढ़ : जिला स्वास्थ्य समिति रामगढ़ की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने की. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निर्देश पर आयोजित यह कार्यक्रम 10 से 16 सितंबर तक चलने वाले आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत हुआ.
युवाओं को अवसाद से बाहर निकलने के लिए किया जायेगा प्रेरित
संगोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गयी. डॉ अनिल कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को छुपाने के बजाय खुलकर बात करने की जरूरत है, ताकि समय रहते किसी की जान बचायी जा सके.
उन्होंने बताया कि आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशाला और आइइसी गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. इनके माध्यम से युवाओं को अवसाद और मानसिक परेशानी से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जायेगा.
मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी, डीआरसीएचओ डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ विवेक कुमार, डीपीए आमोद कुमार समेत डीपीएमयू यूनिट के सभी कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए