बिरहोर कॉलोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

एफ में मुखिया निधि सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू की बिरहोर कॉलोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण के लिए मुखिया निधि सिंह ने सामग्री उपलब्ध कराई। ग्रामीणों में उत्साह, 15 सितंबर को होगी अखाड़े की ढलाई।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़: ग्राम पंचायत कोतो स्थित बिरहोर कॉलोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है. अखाड़ा निर्माण के लिए ईंट, बालू, गिट्टी और सीमेंट की व्यवस्था मुखिया निधि सिंह एवं वरीय कांग्रेस नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने करायी है. आगामी 15 सितंबर को ग्रामीणों के श्रमदान से कर्मा अखाड़ा की ढलाई का कार्य किया जायेगा.

विज्ञापन

समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि कर्मा पर्व पूरे झारखंड में हर्षोल्लास से मनाया जाता है. पिछले वर्ष मुखिया निधि सिंह ने ग्रामीणों से अखाड़ा निर्माण का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए आवश्यक सामग्री निजी मद से उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने कहा कि अखाड़ा बनने से ग्रामीणों को पर्व मनाने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा. श्रमदान सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग का उदाहरण है.

इस पहल से कॉलोनीवासियों में खुशी है. मौके पर ममता कुमारी, रबिता देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, धानो देवी, पुनिया देव, पार्वती देवी, जासो देवी, रूदन देव, देवनती देवी, आलो देवी, सीता देवी, मुंशी महतो, बिरेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, गोलू कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola