रजनीकांत उपाध्याय बने महामना परिवार के रामगढ़ जिला समन्वयक

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक रजनीकांत उपाध्याय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिक्षक रजनीकांत उपाध्याय को महामना परिवार का रामगढ़ जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। वे बीएचयू पूर्व छात्रों को जोड़कर जयंती समारोह को सफल बनाएंगे।

विज्ञापन

रजरप्पा, रामगढ़: महामना मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह की तैयारी और आयोजन की सफलता को लेकर महामना परिवार, झारखंड की बैठक बुलायी गयी. बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयकों का मनोनयन किया गया. रामगढ़ जिले से रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक रजनीकांत उपाध्याय को जिला समन्वयक बनाया गया.

विज्ञापन

उन्हें जिले में महामना परिवार के सदस्यों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के बीच संपर्क व समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही 25 दिसंबर को रांची में प्रस्तावित महामना जयंती समारोह में रामगढ़ जिले से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे.

जिला समन्वयक गूगल फॉर्म के माध्यम से महामना परिवार के सदस्यों और बीएचयू के पूर्व छात्रों को अभियान से जोड़ेंगे. आयोजन को व्यापक व भव्य स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जायेगा. उनके मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola