इंटक फेडरेशन के बिहार-झारखंड प्रभारी राज किशोर सिंह का पतरातू में स्वागत

Updated:
विज्ञापन

आई में राज किशोर सिंह को सम्मानित करते फेडरेशन के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंटक फेडरेशन के नवनियुक्त बिहार-झारखंड प्रभारी राज किशोर सिंह का पतरातू में मजदूरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का वादा किया।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़: इंडियन नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस (इंटक) फेडरेशन के वाइस चेयरमैन एवं बिहार-झारखंड प्रभारी बनाये जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि राज किशोर सिंह का पतरातू स्थित एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

बताया गया कि इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने 22 अगस्त को कार्यालय आदेश जारी कर राज किशोर सिंह को फेडरेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. संगठन की ओर से यह दायित्व उनकी संगठनात्मक क्षमता, श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता और सक्रियता को देखते हुए दिया गया है.

मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

स्वागत के दौरान मजदूरों के हक-अधिकार, कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं और श्रमिकों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से राज किशोर सिंह को अवगत कराया.

राज किशोर सिंह ने श्रमिकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने और मजदूरों के हितों की आवाज मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया.

मौके पर शशिक रविदास, दीप नारायण सिंह, मिथिलेश प्रसाद, अजय कुमार, मो फिरोज अंसारी, अरुण महतो, मुकेश सिंह, विजय रजवार, शुभम कुमार, रोहित महतो, साबिर अंसारी, रविंदर पाल, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार महतो सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola