झारखंड आंदोलनकारियों ने पेंशन योजना लागू करने की मांग उठायी
झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक में उठा पेंशन लागू करने की मांग | Prabhat Khabar Network
झारखंड के गोला में आंदोलनकारियों ने बैठक कर सरकार से पेंशन योजना को जल्द लागू करने की मांग की है। उन्होंने इसे अपने सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है।
गोला, रामगढ़: प्रखंड क्षेत्र के झिंझरीटांड़ स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष कार्तिक महथा मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं और पेंशन योजना लागू करने को लेकर चर्चा की गयी.
आंदोलनकारियों ने उपायुक्त से शीघ्र पेंशन योजना लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप अलग राज्य बना. राज्य गठन के 26 वर्ष होने को हैं, लेकिन अब तक आंदोलनकारियों को पेंशन नहीं मिलना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के समान है.
आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से अब तक सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है. पेंशन और सम्मान को लेकर ठोस पहल नहीं हुई. बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य जलेश्वर महतो ने की. संचालन आंदोलनकारी दिनेश कुमार महतो ने किया. मौके पर धीरेन प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, भीम प्रसाद, हरिबोल महतो, अर्जुन महतो सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए