हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन विद्यार्थियों से संवाद, लघु नाटकों का मंचन

Updated:
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो बिमल कुमार मिश्रा को पौधा भेंट कर सम्मानित करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन छात्रों के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य प्रो. विमल कुमार मिश्रा ने छात्रों से सीधे संवाद किया और हिंदी के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम में लघु नाटकों का मंचन भी हुआ.

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज में आयोजित हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए संवादात्मक कार्यक्रम हुआ. प्राचार्य प्रो. विमल कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए हिंदी के महत्व, व्यापकता व भाषा के प्रति दृष्टिकोण पर विचार साझा किये. उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संवेदना, विचार व सामाजिक जुड़ाव का आधार है. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति संकोच या हीनभावना न रखने तथा इसका अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थी अक्षरा पांडेय ने भी हिंदी के महत्व और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर विचार रखे. हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने ‘हिंदी को शर्म क्यों?’ और ‘पर्ची किस भाषा में?’ शीर्षक लघु नाटकों का मंचन किया. प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भाषा के प्रति सम्मान और गौरव के साथ अन्य भाषाओं के प्रति प्रेम, सम्मान और सहिष्णुता का संदेश दिया गया.

इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका व हिंदी विभाग के शिक्षक राहुल कुमार ने प्राचार्य प्रो. विमल कुमार मिश्रा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति कमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन शोधार्थी रीना कुमारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola