फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

सयाल में फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। जानें पूरी खबर विस्तार से।

विज्ञापन

उरीमारी, रामगढ़: भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सयाल में शनिवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रामगढ़ के न्यायालय से जीआर केस में फरार अभियुक्त प्रेम कुमार (पिता भगवान दास, सयाल पुराना दो तल्ला निवासी) के विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया था.

विज्ञापन

आदेश के आलोक में भुरकुंडा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील मुंडा पुलिस बल के साथ सयाल पहुंचे और अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया. सअनि सुनील मुंडा ने बताया कि प्रेम कुमार के खिलाफ वर्ष 2016 में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola