सड़क किनारे अवैध निर्माण से संकीर्ण हो रहा पतरातू-रांची मुख्य मार्ग

Updated:
विज्ञापन

सड़क के किनारे अतिक्रमण करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण और दुकानों के कारण सड़क संकीर्ण हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतरातू: पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे किये जा रहे अवैध निर्माण और अस्थायी दुकानों के कारण सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है. पीटीपीएस शाह कॉलोनी से लेकर पतरातू डैम तक सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर बांस, तिरपाल और अन्य सामग्री से दुकानें व अस्थायी ढांचे खड़े कर दिये गये हैं. इससे सड़क किनारे वाहनों के रुकने और आवागमन के लिए उपलब्ध स्थान भी प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पीटीपीएस अस्पताल के समीप भी अवैध निर्माण का कार्य जारी है. सड़क किनारे निर्माण सामग्री और अस्थायी ढांचे होने से पैदल यात्रियों तथा दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अतिक्रमण से बढ़ रही दुर्घटना की आशंका

व्यस्त मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है. सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ने से कई जगह वाहन चालकों को मुख्य लेन में ही दिशा बदलने या रुकने की स्थिति बन रही है. ऐसे में अचानक सामने आने वाले वाहन, पैदल यात्री अथवा सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की सरकारी भूमि की मापी कराकर अतिक्रमण की जांच करने तथा सड़क किनारे किये जा रहे निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गयी, तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola