मांडू, कुजू व गोला में विहिप ने मनाया 62वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

विहिप के 62वें स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व हिंदू परिषद ने रामगढ़ में अपना 62वां स्थापना दिवस मनाया। मिथिलेश्वर मिश्र ने सनातन धर्म की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

रामगढ़: विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला की ओर से रविवार को मांडू, कुजू व गोला प्रखंड में विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया. तीनों स्थानों पर मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में विहिप झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र मौजूद थे. गोला के महादेव मंडा मंदिर, कुजू के श्रीराम चौक स्थित बजरंग बली मंदिर और मांडू में कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विज्ञापन

मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना संपूर्ण विश्व के हिंदुओं को संगठित करने, सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा तथा राष्ट्रहित को मजबूत करने के उद्देश्य से हुई थी. वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई के पवई स्थित सांदीपनि साधनालय में संतों व प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में परिषद की स्थापना हुई थी.

उन्होंने कहा कि विहिप गो रक्षा, मठ-मंदिरों की सुरक्षा, कन्या रक्षा और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जागरूक कर रही है. युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता बढ़ाना भी संगठन का उद्देश्य है. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में विहिप ने अग्रणी भूमिका निभायी. उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री भागीरथ पोद्दार, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, शिवा प्रजापति, अनिकेत कुमार, सनी महतो, सुभाष नायक, प्रेम प्रजापति, मुस्कान शर्मा, सुलेखा कुमारी, तनिषा कुमारी, रिंकी कुमारी, सिकंदर महतो, विक्की स्वर्णकार, प्रीतम रजक, अमित कुमार, नैतिक पोद्दार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola