नावाडीह में 45 गर्भवती महिलाओं के बीच पोषक तत्व वितरित
कार्यक्रम शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network
नावाडीह पंचायत भवन में बुधवार को टीएसएफ घाटोटांड़ के पोषण प्रोजेक्ट के तहत 45 गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों का वितरण किया गया. इस दौरान 12 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ.
चैनपुर. नावाडीह पंचायत भवन में बुधवार को टीएसएफ घाटोटांड़ के पोषण प्रोजेक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं के बीच पोषक तत्व वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान 45 गर्भवती महिलाओं के बीच पोषक तत्वों का वितरण किया गया. साथ ही 12 बच्चों का मुंह जूठी (अन्नप्राशन) संस्कार कराया गया. मांडू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष संजय प्रसाद ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए संतुलित आहार एवं पोषक तत्वों के महत्व की जानकारी दी.
मौके पर पंसस पूजा भारती, वार्ड सदस्य सिकेंद्र महतो, रोजगार सेवक सुरेंद्र प्रसाद, सुमन देवी, तेजू महतो, गंगाराम मांझी, सेविका सरिता देवी, कुसुम देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए