कैथा में गणेश पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बोले- धार्मिक आयोजन समाज को करते हैं एकजुट
कैथा में गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन करते सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व अन्य | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के कैथा में श्रीश्री गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया. इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
रामगढ़. श्री श्री गणेश पूजा समिति कैथा के तत्वावधान में गणेश पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार दांगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, धनेश्वर महतो, हेमलाल महतो, किशन पाहन और मदन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया.
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया तथा पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई.
सांसद ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि भगवान श्री गणेश की पूजा और ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल रामगढ़ में आयोजित हुए सर्वधर्म समभाव के कार्यक्रम ने सभी समुदायों को एक साथ लाकर मिसाल कायम की थी.
उन्होंने युवाओं और सामाजिक कार्यों में हमेशा तन-मन-धन से सहयोग करने का भरोसा दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन आजसू पार्टी के रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने किया.
पूजा समिति के सदस्य और ग्रामीण रहे उपस्थित
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमित ओहदार, उपाध्यक्ष अजय आस्था, सचिव आशीष ओहदार, कोषाध्यक्ष चेतलाल ओहदार, सहसचिव रोशन कुमार और राजकुमार महतो सहित नीतीश निराला, राजू महतो, संजय महतो, केसर लाल महतो, सुरेश, रामा पटेल, सूरत, भूपेंद्र, रंजित, सतेंद्र, संदीप, देव, कृष्ण, सागर, वीरेंद्र, पंकज, रंजन और प्रेम समेत कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

फोटो कैप्शन: भगवान गणेश के स्थापित प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए