मेघनाथ महतो की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पुण्य तिथि में शामिल अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
दुलमी में मेघनाथ महतो की पुण्यतिथि पर विधायक ममता देवी ने उन्हें शोषित और वंचित समाज की बुलंद आवाज बताया। जानिए उनके संघर्ष और योगदान के बारे में।
दुलमी, रामगढ़: प्रखंड के सिरू गांव में रविवार को स्वर्गीय मेघनाथ महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी और विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो शामिल हुए. अतिथियों व लोगों ने स्वर्गीय मेघनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
वक्ताओं ने कहा कि मेघनाथ महतो शिक्षा का अलख जगाने वाले, जनता उच्च विद्यालय के संस्थापक सदस्य और समाज के प्रति नेक सोच रखने वाले नेता थे. विधायक ममता देवी ने कहा कि वे शोषित और वंचित समाज की बुलंद आवाज थे. उन्होंने सूदखोरी, महाजनी प्रथा और जुल्म के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.
झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो ने कहा कि वे किसान-मजदूरों की आवाज और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और जीवनभर समाज के लिए काम किया.
कार्यक्रम में दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, चरण केवट, चितरंजन महतो, नंदन महली, बेदिया, विनोद ठाकुर, महेंद्र ओहदार, लिलेश्वर, छोटन कुमार, राजकुमार, उत्तम कुमार, शिवकुमार, सुनील महतो, विनोद कुमार, दीपक कुमार, सुशांत भारती, शकुंतला देवी, संध्या देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए