मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Updated:
विज्ञापन

जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थियों के साथ पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया. पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

कुजू (रामगढ़). मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने गुरुवार को रामगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और थाना में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बतायी पुलिस की जिम्मेदारियां

थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम, लोगों की सुरक्षा और जरूरतमंदों की सहायता में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है.

थाना के विभिन्न कक्षों का कराया भ्रमण

पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को थाना के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कराया तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीके समझाये.

112 और महिला-बाल सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

विद्यार्थियों को 112 सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी. साथ ही महिला थाना का भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया.

स्कूल निदेशक ने थाना प्रभारी को किया सम्मानित

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक गया प्रसाद राय ने थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को कानून, प्रशासन और नागरिक जिम्मेदारियों की व्यावहारिक जानकारी देना भी जरूरी है. ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है.

मौके पर राजू महतो, संध्या पाठक, प्रीति शर्मा, जोया आफरीन अली, अंजन मंडल, संदीप अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कभी मनोरंजन और खेल का केंद्र था पतरातू का श्रम कल्याण केंद्र, अब बदहाली के साथ नशेड़ियों का अड्डा बना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola