::: महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
::: महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
पतरातू. महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर पीटीपीएस गांधी स्मारक स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न संप्रदायों के लोगों ने एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए रामायण, बाइबिल व कुरान का पाठ किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में दिलीप प्रसाद, मनोज शर्मा, मो अनवरुद्दीन, अनवर खान, यूपी यादव, उदय प्रसाद, संजय कुमार, रामाश्रय सिंह, मुखिया अजीत कुमार, सुमन मिंज, प्रेमनाथ साव, वेद प्रकाश, बच्चा नारायण, वासुदेव प्रसाद सिंह, दीपक उरांव उपस्थित थे. पतरातू अनुमंडल पुलिस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि : पतरातू अनुमंडल पुलिस कार्यालय में भी महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पुअनि शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू थाना के एसआई विक्रम तिग्गा, प्रदीप कुमार, जसमुद्दीन अंसारी, मो अफजल सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा व भाईचारे के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए