केदला नगर कॉलोनी में गहराया जल संकट, 600-700 रुपये में खरीद रहे पानी

Updated:
विज्ञापन

टैंकर से पानी खरीदते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केदला नगर कॉलोनी में 15 दिनों से जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। मजबूरन लोग 700 रुपये में टैंकर का पानी खरीदने को मजबूर हैं। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

केदला, रामगढ़: सीसीएल हजारीबाग एरिया की केदला उत्खनन परियोजना अंतर्गत केदला नगर कॉलोनी में इन दिनों जल संकट गहरा गया है. कॉलोनी में 10 से 15 दिनों के अंतराल पर पानी की सप्लाई की जाती है. लेकिन इस बार 15 दिन बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति नहीं हुई है. नियमित पानी नहीं मिलने से सीसीएल कर्मियों के साथ-साथ गैर-सीसीएल कर्मियों के परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है.

विज्ञापन

600 से 700 रुपये में खरीद रहे पानी

जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को 600 से 700 रुपये में 1500 लीटर पानी खरीदना पड़ रहा है. इसी पानी से खाना बनाने, कपड़े धोने, स्नान समेत अन्य घरेलू काम चलाने पड़ रहे हैं. गरीब और मजदूर तबके के परिवारों के लिए पानी खरीदना अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है. लोगों का कहना है कि सीमित आमदनी में घर की अन्य जरूरतों के साथ पानी खरीदना मुश्किल हो रहा है.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

कॉलोनी के लोगों के अनुसार, पानी की समस्या को लेकर सीसीएल प्रबंधन को कई बार जानकारी दी गयी है. इसके बाद भी जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ. कई दिनों तक पानी नहीं मिलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं. दूरदराज से पानी लाने में भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

पंप खराब रहने से जलापूर्ति प्रभावित

वाटर पंप इंचार्ज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों पानी का पंप लगातार खराब हो जा रहा है. पंप की मरम्मत का काम कराया जा रहा है. पंप के बार-बार खराब होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है. पंप पूरी तरह ठीक होने के बाद ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. कॉलोनीवासियों ने सीसीएल प्रबंधन से जल्द पंप दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola