कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण -प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण -प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण -प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा बाजार समिति के तत्वावधान में शालिग्राम मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ. इस अवसर पर मंदिर परिसर से भगवा ध्वजों व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा भुरकुंडा बाजार मेन रोड होते हुए नलकारी नदी पहुंची. यहां यज्ञाचार्य पंडित नरेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलश में जल भरवाया. यहां से जल लेकर कलश यात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस मंदिर पहुंची. मंदिर में यज्ञ स्थल पर कलशों को स्थापित किया गया. पंडित नरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराये गये. अनुष्ठान में बतौर यजमान प्रकाश साहू व उनकी पत्नी ने भाग लिया. यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के बीच प्राण प्रतिष्ठा, हवन, आरती व कीर्तन किया जायेगा. अंतिम दिन रविवार को भंडारे का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में भुरकुंडा बाजार समिति सदस्य राकेश चौधरी, रामचंद्र साहू, मनोज कुमार, मंटू मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, टीएन साहू, शिवचरण साहू, श्रीनिवास अग्रवाल, आर्यन कुमार, राजेश अग्रवाल, महावीर साहू, शशि कुमार साहू, ठाकुर साव, सीता देवी, चिंता देवी, कविता देवी, सलोनी देवी, रेणु देवी, संदीप कुमार, एस कुमार, आयुष कुमार, प्रियंका कुमारी, रेणु कुमारी, अन्नु कुमारी, सुमन देवी, रेखा देवी, निशा देवी, भारती, मनीषा कुमारी, वर्षा कुमारी, वंदना सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola