बलसगरा में जेएसएलपीएस कर्मी मनीला कुमारी को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलसगरा पंचायत में जेएसएलपीएस कर्मी मनीला कुमारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उनके 8 वर्षों के सराहनीय कार्यों को याद कर उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन

बलसगरा, रामगढ़: बलसगरा पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जेएसएलपीएस बलसगरा क्लस्टर की आइपीआरपी मनीला कुमारी को करीब 7 वर्ष 10 माह की निष्ठापूर्ण सेवा के बाद विदाई दी गयी.

विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन की ओर से मनीला कुमारी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं कैडर दीदियों, इसी सदस्यों और समूह की सदस्यों ने उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया.

महिला सशक्तिकरण में भूमिका को किया याद

मनीला कुमारी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला समूहों को मजबूत बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया. उपस्थित महिलाओं ने मनीला कुमारी के साथ बिताये कार्यकाल और उनके सहयोग को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की कोषाध्यक्ष शांति देवी ने की, जबकि संचालन रीमा कुमारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola