रामगढ़ में व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़कर नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी
जेके शर्मा ने फोन से एचएन सौंधी को जानकारी दी. फोन से बातचीत के बाद जेके शर्मा ने रामगढ़ थाना को सूचना दी. बताया गया कि चोरों ने नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली है
रामगढ़ : रामगढ़ शहर में इन दिनों अपराधियों और चोरों की सक्रियता बढ़ गई है. चोर गिरोह ने एक बार फिर बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली. यह घटना शहर के रामगढ़ थाना परिसर से करीब 100 मीटर दूर पर हुई है. होटल ट्रीट के बगल की गली में व्यवसायी एचएन सोंधी का घर है. वह परिवार सहित किसी काम से कुछ दिन से घर से बाहर हैं. गुरुवार सुबह सफाई करने वाले ने पड़ोसी को बताया कि घर का ताला टूटा है और घर का सामान बिखरा है. इसके बाद जेके शर्मा ने फोन से एचएन सौंधी को जानकारी दी. फोन से बातचीत के बाद जेके शर्मा ने रामगढ़ थाना को सूचना दी. बताया गया कि चोरों ने नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली है.
ओरमांझी: भगवान बिरसा जैविक उद्यान के समीप गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे एसयूवी की चपेट में आने से देवी दर्शन गेतलातू निवासी ब्रमेश्वरी गिरी की पत्नी महेश्वरी देवी (70) गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि पति-पत्नी पोते को लेकर माउंट कार्मेल स्कूल में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह देखने गये थे. लौटने के क्रम में बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के समीप सड़क पार करने के क्रम में वाहन ने चपेट में ले लिया. उनका पोता सिद्धांत गिरी उसी स्कूल में पढ़ाई करता है.
Also Read: रामगढ़ में फर्जी कागजातों पर लोन दिलाने वाले दो सरगना को CID ने दबोचा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए