विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

रामगढ़. विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल, रामगढ़ परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार ने की. इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ तुलिका रानी व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान एनसीडी के अंतर्गत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग सहित सामान्य कैंसर जैसे ओरल व कैंसर के बारे में आमजनों को जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने कैंसर की पहचान, प्रारंभिक जांच व समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला. जिले के सभी ऑपरेशनल आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के साथ-साथ जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एक सप्ताह तक विशेष कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में स्तन एवं ओरल कैंसर की जांच की जायेगी. जिले के स्वास्थ्यकर्मियों की भी स्क्रीनिंग की जायेगी. उद्घाटन समारोह में सदर अस्पताल, रामगढ़ के उपाधीक्षक, चिकित्सक पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola