लोगों ने होली गीतों पर नृत्य किया और व्यंजनों का लिया आनंद

लोगों ने होली गीतों पर नृत्य किया और व्यंजनों का लिया आनंद
जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से मनायी गयी होली, रंगों से सरोबार हुए लोग मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित रामगढ़. चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में समाज के लोगों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गायक कमल बगड़िया की गणेश वंदना के साथ हुई. धनबाद व कोलकाता के कलाकारों ने श्याम बाबा के भजन व होली गीत प्रस्तुत किया. कोलकाता के कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. धनबाद के कलाकार परितोष मिनी व सुशील गर्ग ने भजन प्रस्तुत किया. समारोह में लोगों ने होली गीतों पर नृत्य किया व व्यंजनों का आनंद लिया. महिलाओं व बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही. महिलाओं ने फूलों की होली खेली. अध्यक्ष बिमल बुधिया व मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल ने अबीर-गुलाल लगा कर अभिनंदन किया. संगीता बुधिया ने महिलाओं को गुलाल लगाकर स्वागत किया. मौके पर अध्यक्ष बिमल बुधिया, मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गोयल, सुनील गोयल, मनोज मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, सावर अग्रवाल, हरीश चौधरी, जगदीश प्रसाद गोयल, महावीर खंडेलवाल, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, विजय मेवाड़, अरुण अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, आनंद सर्राफ, आनंद स्वरूप अग्रवाल, महेश रानिलिया, नरेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आदर्श चौधरी, आशीष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संगीता बुधिया, शीतल अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, इशिका अग्रवाल, सिंपल बरेलिया, पिंकी अग्रवाल, रीना अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




