रामगढ़: संडे नहीं मिलने से भड़के गिद्दी कोलियरी के मजदूर, अब एसओपी के तहत ही काम करने का फैसला

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़: संडे नहीं मिलने से भड़के गिद्दी कोलियरी के मजदूर

गिद्दी कोलियरी के मजदूरों ने प्रबंधन द्वारा रविवार को छुट्टी न देने के विरोध में बैठक की. उन्होंने एसओपी के अनुसार ही काम करने का निर्णय लिया है और काम में कटौती कर छुट्टी देने पर बहिष्कार की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

गिद्दी: गिद्दी कोलियरी प्रबंधन की ओर से 23 अगस्त को सीसीएलकर्मियों को संडे नहीं दिये जाने से नाराज मजदूरों ने रविवार को गिद्दी दुर्गा मंडप परिसर में बैठक की. बैठक में मजदूरों ने प्रबंधन के निर्णय पर असंतोष जताते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में मजदूरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब परियोजना में एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ही काम किया जायेगा. मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा नियमों से हटकर कराये जाने वाले काम को अब स्वीकार नहीं किया जायेगा.

मजदूरों ने कहा कि जो मशीनें तकनीकी रूप से चलने योग्य हैं, उन्हीं का संचालन किया जायेगा. साथ ही टेलीफोन पर दिये जाने वाले किसी भी आदेश का पालन नहीं करने का निर्णय लिया गया. बैठक में परियोजना के एक-दो पदाधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी मजदूरों ने नाराजगी जतायी.

कटौती कर संडे देने पर काम के बहिष्कार की चेतावनी

बैठक में मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में प्रबंधन द्वारा कटौती कर संडे दिया जाता है, तो काम का बहिष्कार किया जायेगा. मजदूरों का कहना है कि गिद्दी कोलियरी प्रबंधन की मनमानी अब नहीं चलने दी जायेगी और काम एसओपी के निर्धारित नियमों के अनुसार ही होगा.

बैठक में रंधीर सिंह, विजय सिंह, मोइन, सोनू कुमार, भगवान यादव, सूरजचंद्र गोस्वामी, सुरेश महतो, उत्तम कुमार गुप्ता, विनोद सिंह, धर्मनाथ, दिलीप कुमार, मनप्रीत सिंह, डीबी मिश्रा, नारायण महली, नारायण प्रसाद, पप्पू करमाली, पप्पू यादव, राजेंद्र महतो, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, उमेश मिश्रा, रितेश मिश्रा, सुधीर सिंह, मुरारी राजभर, प्रदीप सिंह, रमेश कुमार चेरो, जितेंद्र राणा, दिवेश राणा, बिरजू साव, शंकर मुंडा, सुशील कुमार झा, मोहसिन खान, पुनीत ठाकुर और त्रिभुवन समेत कई मजदूर मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola