हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये विविध कार्यक्रम
श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में हिंदी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा में शामिल विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को हिंदी के शुद्ध और प्रभावी प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
रामगढ़: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में शनिवार को हिंदी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के हिंदी विभाग ने किया. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की महत्ता और विशेषताओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
प्रिंस कुमार ने प्रेरणादायक नारे, विपिन कुमार ने कविता पाठ, रेयांश कुमार ने हिंदी में शपथ तथा आस्था सिंह ने हिंदी की गरिमा, उपयोगिता एवं महत्व पर भाषण दिया. कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के बीच ‘हिंदी राष्ट्र की एकता का माध्यम’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई.
प्राचार्य हरजाप सिंह ने हिंदी के शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग पर बल देते हुए विद्यार्थियों को भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं. मंच संचालन मनन ने किया. कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा जानू सहित प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए