पोटमदगा में दुर्गा पूजा समिति गठित, हीरालाल महतो बने अध्यक्ष
बैठक में उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, नई पूजा समिति का गठन हुआ और कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
दुलमी, रामगढ़: प्रखंड के पोटमदगा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता चंदन कुमार महली ने की. बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. नवरात्रि में मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराने पर भी सहमति बनी.
नवरात्रि के दिन से गांव के कलाकारों द्वारा नाटक व भजन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 251 कलश यात्रा निकालने पर भी सहमति बनी. आयोजन के लिए पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें हीरालाल महतो को अध्यक्ष, सुभाष कुमार को सचिव और सूदन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. चंदन महली, प्रकाश महाली, दिलीप कुमार ठाकुर व रवींद्र कुमार को संरक्षक बनाया गया.
बैठक का संचालन जैनाथ करमाली ने किया. जयनाथ करमाली समेत अन्य लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. मौके पर दीपक, वीरबल, देवेंद्र, झलक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए