घटिया निर्माण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बंद कराया 55 लाख की सड़क का काम
कार्य बंद कराते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
कुजू में डीएमएफटी फंड से बन रही सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने विरोध कर निर्माण कार्य को बंद कराया. विभाग ने जांच का दिया आश्वासन.
कुजू. कुजू पूर्वी पंचायत अंतर्गत एनएच-33 मुरपा फोरलेन से दुर्गा मंदिर होते हुए कुजू कोलियरी निवासी रंजीत कसेरा के घर तक डीएमएफटी फंड से करीब 55 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन कालीकरण सड़क के कार्य में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया और निर्माण कार्य बंद करा दिया.
आपके शहर में
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है. उनका कहना है कि निर्माण कार्य में सीमेंट और गिट्टी का उपयोग मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है.
ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो सड़क बनने के कुछ समय बाद ही खराब हो सकती है. उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराकर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग की.
उन्होंने कथित अनियमितता को लेकर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं, संबंधित जेइ दिलीप नायक ने बताया कि निर्माण कार्य का निरीक्षण होने तक सड़क का काम बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि गुरुवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए