यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा करते रहे श्रद्धालु

Updated at : 20 Apr 2024 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा करते रहे श्रद्धालु

बोंगाबार मंडाटांड़ में आयोजित श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य संपन्न हुआ.

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 20 कुजू: यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालु कुजू. बोंगाबार मंडाटांड़ में आयोजित श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कई धार्मिक अनुष्ठान कार्य संपन्न हुआ. इस दौरान यज्ञाचार्य मनोज पांडेय, आचार्य धीरज कुमार पांडेय, अजीत तिवारी, मनीष पांडेय, रजनीश पांडेय, अतुल कुमार पांडेय अमित पाण्डेय, मौसम पांडेय अभिषेक पांडेय, मोदी, आशीष पांडेय ने यजमान बने चौधरी महतो, सुखदेव महतो, नारायण महतो, लक्ष्मण महतो, मक्खन महतो, प्रकाश महतो, रामजतन महतो, तरुण गिरी, अर्जुन प्रजापति, खुशलाल महतो, महेश कुशवाहा, धर्मनाथ महतो, इंदू करमाली, राजेंद्र महतो, लछु महतो, सुरेश महतो सह पत्नीक के हांथों विधिवत पूजा- अर्चना कराया. इधर कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालु पूरे भक्ति – भाव और अटूट आस्था के साथ यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा करते रहे. वही पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र गूंजयमान है. जबकि रात्रि में वृंदावन धाम से आई विदुषी राघव प्रिया ओझा जी व अयोध्या धाम से आए वैदेही शरण महाराज द्वारा संगीतमय कथा कर श्रोताओं को सराबोर कराया गया गया. मौके पर राजू साव, विश्वामित्र महतो, तेज नारायण महतो, प्रेमलाल महतो, दिनेश्वर कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, खेमन महतो, सुरेंद्र महतो, रामबचन महतो, हरिनाथ महतो, केदारनाथ मिश्रा, भुवनेश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण पंडा, उत्तम पंडा, प्यारी लाल कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, धनेश्वर महतो, दीनू महतो, विनोद प्रजापति, रामप्रवेश साव, नरेश ठाकुर, कौलेश्वर प्रजापति, बाबूलाल मुंडा, अशोक करमाली, संतोष करमाली समेत बड़ी संख्या में यज्ञ समिति के लोग लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola