रामगढ़ में 18 सितंबर को करम महोत्सव, जयराम महतो होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते जेएलकेएम के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में 18 सितंबर को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन झारखंड की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से होगा.

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले 18 सितंबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों में करम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसका उद्देश्य झारखंड की संस्कृति, परंपरा, भाषा व सामाजिक एकता को मजबूत करना है.

विज्ञापन

जेएलकेएम रामगढ़ के जिला अध्यक्ष देवानंद महतो ने कहा कि करम पर्व झारखंड की पहचान और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के साथ समाज में भाईचारा व एकजुटता मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि करम महोत्सव के माध्यम से झारखंडी संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान व सामाजिक एकता का संदेश दिया जायेगा. उन्होंने जिले के लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

कार्यक्रम के तहत दोपहर दो बजे सरलाखुर्द, गोला, 3:30 बजे केवी हाइस्कूल लारी, चितरपुर, शाम 4:30 बजे दुलमी बाजार मैदान टांड़, दुलमी और शाम 5:30 बजे बुनियादी स्कूल मैदान, तेलियातू, पतरातू में कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो उपस्थित रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola