गोला उप प्रमुख को पितृशोक
गोला प्रखंड के उप प्रमुख सह डीमरा निवासी प्रभाष प्रकाश सिंह के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक सेवकी महतो ( 84 वर्ष) का निधन शुक्रवार को रांची में इलाज के दौरान हो गया.
गोला : गोला प्रखंड के उप प्रमुख सह डीमरा निवासी प्रभाष प्रकाश सिंह के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक सेवकी महतो ( 84 वर्ष) का निधन शुक्रवार को रांची में इलाज के दौरान हो गया. वह अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गये हैं. बताया जाता है कि उन्होंने उच्च विद्यालय घाटाेटांड़ एवं बरलंगा में कई वर्षों तक अपनी सेवा दी थी.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. उनके निधन पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन राम, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, प्रमुख जलेश्वर महतो, रामाकांत महतो, मुंद्रिका महतो, नरसिंह महतो, अशोक महतो ने शोक व्यक्त किया है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए