ePaper

डीसी ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर

Updated at : 05 Nov 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर

डीसी ने तीन अपराधियों को किया जिला बदर

विज्ञापन

रामगढ़. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार के न्यायालय ने तीन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है. नौ अपराधियों को थाना में प्रतिदिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया है. स्टीम कॉलोनी पतरातू निवासी अपराधी गणेश सिंह उर्फ अजय प्रकाश सिंह, पतरातू निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह, पतरातू निवासी अपराधी विक्की सिंह, पतरातू निवासी अपराधी अमित साव उर्फ जूली, पतरातू निवासी अपराधी धर्मवीर कुमार पटेल, पतरातू निवासी अपराधकी दीपक रजक, पतरातू निवासी अपराधी राजू सिंह, पतरातू निवासी अपराधी गुलशन कुमार सिंह तथा बंगाली टोला रामगढ़ निवासी अपराधी अनिल यादव उर्फ अनिल कुमार यादव को तीन माह के लिए प्रतिदिन 10.00 बजे पूर्वाह्न में थाना प्रभारी पतरातू के समक्ष हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. पतरातू निवासी अपराधी सुभाष कुमार सिंह उर्फ बघवा, पतरातू निवासी अपराधी रेहान उर्फ छोटू उर्फ इरफान अंसारी तथा पतरातू निवासी अपराधी अनिल यादव को तीन माह अथवा आचार संहिता लागू होने तक जिला बदर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola