डीएवी की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

फ़ाइल फोटो : विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते पर्यवेक्षक | Prabhat Khabar Network

अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कुजू. अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेचनगर में डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में राज्य के 10 जोन से करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की डीएवी कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य जीपी झा, हजारीबाग जूनियर डीएवी के प्राचार्य सह पर्यवेक्षक विवेकानंद चौधरी तथा वरिष्ठ शिक्षक सह सेकंड मैन सुधीर कुमार मिश्र उपस्थित थे. प्राचार्य एवं पर्यवेक्षक ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया. प्राचार्य जीपी झा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

खेल से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता का विकास होता है. प्रतियोगिता के दौरान रेफरल अस्पताल भरेचनगर की चिकित्सा टीम ने दो दिनों तक अपनी सेवा दी. विद्यालय की ओर से सभी अधिकारियों एवं चिकित्सा टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया. मंच संचालन मौसमी बनर्जी एवं कृष्णा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सुधीर कुमार मिश्र ने किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola