बरका-सयाल में मजदूरों की समस्याओं पर गरमाया मुद्दा, पेयजल और जर्जर क्वार्टर को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
बरका-सयाल क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीटू ने आंदोलन की चेतावनी दी है. पेयजल और जर्जर क्वार्टर की समस्या पर प्रबंधन से की जाएगी बात.
भुरकुंडा (रामगढ़). एनसीओइए सीटू बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक शनिवार को रिवर साइड भुरकुंडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता वासुदेव साव ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. सदस्यता अभियान चलाने की भी बात हुई. साथ ही, क्षेत्र में पेयजल, साफ-सफाई और मजदूरों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी गौर किया गया.
कॉलोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या
क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने कहा कि कोयलांचल में मजदूरों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सेल कॉलोनी की स्थिति भयावह है, जहां पीने के पानी की एक बूंद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, और जर्जर क्वार्टरों में रहना भी सुरक्षित नहीं है. मजदूरों के क्वार्टर जर्जर हैं और सफाई व्यवस्था भी बदहाल है.
समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता
बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन से पत्राचार किया जायेगा. समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता चुना जायेगा.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में अशोक वशिष्ठ, गोपाल यादव, सुशील कुमार सिंह, संजय कुमार, सखलाल महतो, प्रकाश कुमार, मनोज पांडे, असीम धर, एतवा मुंडा, किरण कुमार और गणेश उरांव मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: 6 महीने में फिर उखड़ गई सड़क, हेरहंज में उद नाला पुल के पास बड़े गड्ढों से हादसे का बढ़ा खतरा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए