चैनगड़ा में 4 अक्टूबर को जितिया पूजा की तैयारी, नागपुरी कार्यक्रम बनेगा आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

चैनगड़ा में जितिया पर्व को लेकर ग्रामीणों की बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू के चैनगडा में 4 अक्टूबर को जितिया महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. पूजा को सफल बनाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.

विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़). पतरातू प्रखंड के ऊपर टोला चैनगड़ा में जितिया पर्व को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता शिवनारायण बेदिया ने की, जबकि संचालन राजेंद्र बेदिया ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जितिया पूजा 4 अक्टूबर को धूमधाम और ऐतिहासिक तरीके से मनायी जायेगी.

विज्ञापन

नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण

पूजा के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी. ग्रामीणों ने इस बार के कार्यक्रम को खास बनाने की सोची है, जिसमें स्थानीय लोक नर्तक और गायक अपनी प्रस्तुति देंगे. इससे यह आयोजन और भी रोमांचक हो जाएगा. ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मिल-जुलकर तैयारी करने का निर्णय लिया.

पूजा के लिए कमेटी का गठन

पूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया. छोटेलाल बेदिया को अध्यक्ष, राजेश बेदिया को सचिव, दिलीप बेदिया को कोषाध्यक्ष, बिटू बेदिया को सहसचिव, सुरेश रजवार को संगठन सचिव और रामानंद बेदिया को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया.

संरक्षक के रूप में राजेंद्र बेदिया, शिवनारायण बेदिया, राजेश्वर बेदिया, संदीप टोप्पो, दीपक मुंडा, विशेश्वर बेदिया, टुनटुन बेदिया, महादेव बेदिया, देवराज बेदिया, गणेश बेदिया, अक्षय बेदिया, अजय बेदिया, कैलाश बेदिया और संदीप बेदिया चुने गये.

ये भी पढ़ें: कांस के फूलों से सजी झारखंड की धरती, सफेद चादर सा दिख रहा ग्रामीण इलाका; त्योहारों की आहट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola