पतरातू में डाडीडीह तालाब के पास लगी सोलर लाइट, ग्रामीणों को अंधेरे से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

लाइट लगवाते जयप्रकाश सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू के डाडीडीह तालाब के पास मुखिया निधि सिंह ने सोलर लाइट लगवाई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और कर्मा पर्व के दौरान अंधेरे से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

पतरातू(रामगढ़). ग्राम पंचायत के डाडीडीह तालाब के पास ग्रामीणों के आग्रह पर मुखिया निधि सिंह ने सोलर लाइट लगवायी. लाइट लगने से तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को रात में आवागमन में सुविधा मिलेगी. कर्मा पर्व के विसर्जन सहित अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी अंधेरे की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

अन्य स्थानों पर भी लगेगी सोलर लाइट

वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि कर्मा पर्व के दौरान विसर्जन और अन्य आयोजनों में अंधेरा होने से ग्रामीणों को परेशानी होती थी. ग्रामीणों के आग्रह पर समस्या को देखते हुए सोलर लाइट लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही तालाब सहित अन्य स्थानों पर भी सोलर लाइट लगायी जायेगी.

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने सोलर लाइट लगवाने के लिए मुखिया निधि सिंह और समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी के प्रति आभार जताया. मौके पर सपन दास, बालकरन महतो, दीपक महतो, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार, प्रथम चौधरी, संदीप उरांव, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, प्रेम महतो, बिटु बारला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद भी गांव के शिक्षकों को शहर का इंतजार, नहीं हुआ जोनवार ट्रांसफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola