सावन महोत्सव में जुटा शौंडिक समाज, एकजुटता और महिला सशक्तीकरण पर जोर

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ द्वारा सीसीएल सामुदायिक भवन में सावन महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकता और संस्कृति पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

कुजू. झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ, जगेसर पलानी परगना महिला मोर्चा केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को सीसीएल सामुदायिक भवन, तोपा में सावन महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य दयामंती देवी ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

संचालन केंद्रीय महामंत्री बिंदु देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद साहू एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद ने किया. मुख्य अतिथि प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं.

शौंडिक समाज ने अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के साथ समाजहित में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. विशिष्ट अतिथि कुमकुम देवी ने कहा कि सावन हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. उन्होंने समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की.

महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष दयामंती देवी ने कहा कि महिला मोर्चा का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ना है. मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, महामंत्री कुलदीप प्रसाद, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद, सचिव महेंद्र प्रसाद, पूर्व संरक्षक प्रो. खिरोधर प्रसाद साहू, उमेश प्रसाद, गुलाब प्रसाद साहू, संजय प्रसाद, रिंकी देवी, आशा देवी, मनीषा रानी, सरोज देवी, बैजंती देवी, कनक देवी, प्रभा देवी, किरण देवी, रागिनी देवी, छाया देवी, वंदना देवी, सुप्रिया देवी, सुशीला देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, रेणु देवी, आरती देवी, आशा, कविता कुमारी, वीणा देवी, पूनम देवी एवं अनु देवी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola