ePaper

सीसीएल के सभी कर्मचारी एक समान हैं : सीएमडी

Updated at : 07 Jun 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
सीसीएल के सभी कर्मचारी एक समान हैं : सीएमडी

सीसीएल के सभी कर्मचारी एक समान हैं : सीएमडी

विज्ञापन

रजरप्पा. कोल इंडिया एसटी/एससी इंप्लॉयज एसोसिएशन (सिस्टा) के सदस्यों ने सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह से मुलाकात की. इस दौरान सिस्टा के महासचिव राम नारायण राम, मुख्यालय सचिव सुभाष बेदिया, जगन रविदास, जैनेंद्र भारती ने बुके देकर उनका स्वागत किया. सदस्यों ने सीएमडी के समक्ष कार्य की प्रगति एवं कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों, कोयला उत्पादन एवं रख – रखाव और एससी/एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति देने पर विचार – विमर्श किया गया. सीएमडी श्री सिंह ने कहा कि सीसीएल के सभी कर्मचारी एक समान हैं. सभी एक होकर सीसीएल की प्रगति और कोयला उत्पादन में वृद्धि करें. उन्होंने कहा है कि सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कोयला खदान शुरू करनी है. इसमें आप सबों के सहयोग की आवश्यकता है. मौके पर लक्ष्य कुमार नारंग, देव पाल मुंडा, एस के प्रसाद, सोहित बेदिया, सूरज बेदिया, अशोक रविदास, रमेश पासवान, कन्हाई पासी, अजय रविदास, दिनेश कुमार बैठा, संपत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola