भाजपा रजरप्पा मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती और धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा रजरप्पा मंडल की बैठक में 11 सितंबर को जिला समाहरणालय में होने वाले धरना-प्रदर्शन और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी रजरप्पा मंडल कार्यालय गोला में गुरुवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सुलेखा देवी ने की. बैठक में संगठन की आगामी कार्य योजना, मंडल स्तरीय कार्यशाला और 11 सितंबर को जिला समाहरणालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री ललन कुमार कुशवाहा ने किया. मौके पर एहसानुल हक, कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष महतो, नंदकिशोर, शंकर महतो, बिहारी लाल महतो, राम किस्टो मुंडा, हरेंद्र महतो, हलधर सिंह, रॉकी करमाली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola