ePaper

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

Updated at : 29 Jan 2026 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती संभव कुजू. हाथमारा पोचरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव ने की. संचालन महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया. बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है. बैठक में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के रांची महानगर प्रभारी जगेश्वर प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, नगर परिषद अध्यक्ष संजय शाह, अरुण कुमार कुशवाहा, उमेश प्रसाद, प्रिया करमाली, रूपा देवी, नूतन महतो, सुनील प्रसाद, कमलेश बेदिया, विनोद प्रसाद उपस्थित थे. भाजपा से डरी हुई है सरकार : बैठक के बाद पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रयास किया. इसके फलस्वरूप सरकार को चुनाव कराने का निर्णय लेना पड़ा. अधिसूचना भी जारी की गयी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते यह भाजपा का कर्तव्य भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा से डरे हैं. इसके कारण दलीय आधार पर चुनाव नहीं करा कर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा है. भाजपा चाहती है कि कार्यकर्ताओं के बीच से कोई समर्थित एक उम्मीदवार चुनाव लड़े. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है. भाजपा जनता की भावना को समझते हुए उनकी आवाज उठा रही है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola