बिहारी ज्वेलर्स डकैती कांड में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन

कुर्की जब्ती करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के बिहारी ज्वेलर्स डकैती मामले में फरार आरोपी उगदेव साव के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़ : गोला थाना क्षेत्र के बिहारी ज्वेलर्स में हुई डकैती के मामले में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त उगदेव साव के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. उगदेव साव चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कोयद गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार वह इस मामले में अंतिम फरार अप्राथमिकी अभियुक्त है.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि डकैती कांड की जांच के दौरान अब तक सात अप्राथमिकी अभियुक्तों दीपक कुमार, सद्दाम अंसारी, ऐनुल अंसारी, मोइन अंसारी, दीपक कुमार स्वर्णकार, अनिल साव और जफर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है.

जेवरात, वाहन और हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार डकैती के दौरान लूटे गये सभी सोने के जेवरात बरामद कर लिये गये हैं. कांड में प्रयुक्त तीनों वाहन और हथियार भी बरामद किये जा चुके हैं.

पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त उगदेव साव की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी प्रयास किये गये थे. गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश के आलोक में उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. मामले में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है.

कुर्की-जब्ती अभियान में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एएसआई दीनानाथ केसरी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन