सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के काम आता है अनुभव : महाप्रबंधक

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के काम आता है अनुभव : महाप्रबंधक

विज्ञापन

सीसीएल रजरप्पा से छह कर्मी हुए सेवानिवृत्त रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर क्लब में शनिवार को जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक राजीव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक उत्खनन एस के सिन्हा, एसओपी रामानुज प्रसाद शामिल हुए. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का अंत जरूर है, लेकिन जीवन का नहीं. लंबे समय के अनुभव और ज्ञान का लाभ सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और परिवार को मिलता है. सीसीएल परिवार को अपने कर्मियों के योगदान पर गर्व है, जिन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संस्था की सेवा की. जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वालों में सिल्वर जुबली अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी निशि कांता होरो, असिस्टेंट फोरमेन रामनाथ राम, टंडेल जमादार बिनोद मिस्त्री, सीनियर ओवरमैन रामेश्वर महतो, क्लर्क प्रयाग एवं ऑपरेटर ग्रेड वन टेक नारायण नायक शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन सीएसआर पदाधिकारी आशीष झा ने किया. मौके पर डॉ विवेक कुमार, चंदेश्वर सिंह, रवींद्र प्रसाद वर्मा, विशाल कुमार, जगन रविदास, सीडी सिंह, अनिल प्रसाद, प्रदीप पटवा, चरितर राम उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola