बंद क्वार्टरों से लाखों की चोरी से सहमे रेलकर्मी

बंद क्वार्टरों से लाखों की चोरी से सहमे रेलकर्मी
बरकाकाना. रेल बिहार बरकाकाना आवासीय परिसर के दो बंद क्वार्टर से नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. रेल बिहार कॉलोनी स्थित रवि रंजन के क्वार्टर नंबर 481/बी का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 90 हजार नकद व करीब चार लाख के आभूषण की चोरी कर ली. नंदलाल महतो के क्वार्टर नंबर 487/ए से भी ताला तोड़कर सात हजार नकद चोरी कर ली. एक साथ दो क्वार्टर में चोरी होने से रेलकर्मी सहमे हुए हैं. जीआरपी थाना में दिये आवेदन में रवि रंजन ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ छुट्टी लेकर घर गये थे. पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके क्वार्टर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. 27 नवंबर को सुबह वापस आने पर देखा कि उनके आवास के दरवाजा सहित सभी कमरों के दरवाजे के ताला टूटे हुए थे. अलमीरा का लॉक भी टूटा हुआ मिला. उसमें रखे सामान कमरे में बिखरे थे. अलमीरा में रखा 90 हजार रुपये सहित चेन, हार, अंगूठी व दो पायल सहित कपड़े गायब मिले. मौके पर ओपी प्रभारी मनोहर बारला, एएसआइ कमल देवगन, एएसआइ धर्मेंद्र कुमार घटना की जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










