नारायणी परिसर के पास खड़ी ऑटो चोरी, मालिक ने थाने में दिया आवेदन
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ के पंजाबी मोहल्ला निवासी की ऑटो नारायणी परिसर के पास से चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामगढ़ : पंजाबी मोहल्ला निवासी रिंकू कुमार ने थाने में आवेदन देकर ऑटो चोरी की शिकायत की है. आवेदन में बताया गया है कि 27 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे उसने रोज की तरह अपनी ऑटो नारायणी परिसर के पास खड़ी की थी. ऑटो में चेन और ताला लगाने के बाद वह घर चला गया.
विज्ञापन
28 अगस्त की सुबह करीब छह बजे वहां पहुंचने पर ऑटो गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी ऑटो का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद रिंकू कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन