रामगढ़ की बेटी पिहू ने बढ़ाया जिले का मान, वुशु चैंपियनशिप में बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने के बाद जिला वुशु एसोसिएशन के गौरीशंकर के साथ पिहू कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ की पिहू कुमारी ने राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में 36 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता. उनकी इस जीत ने जिले का मान बढ़ाया है, और वह अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन

चितरपुर (रामगढ़). खेलगांव, रांची में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में रामगढ़ की बेटी पिहू कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया है. एपेक्स पब्लिक स्कूल, मारंगमरचा की छात्रा पिहू ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास

पिहू की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन सह संस्थापक बाबू राम महतो ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पिहू की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है. खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना भी विकसित करते हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर करेगी नाम रोशन

उन्होंने पिहू को आगामी राष्ट्रीय स्तर की वुशु चैंपियनशिप के लिए अभी से तैयारी में जुटने की सलाह दी. साथ ही नियमित अभ्यास, फिटनेस और खेल की तकनीक को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उन्होंने विश्वास जताया कि पिहू राष्ट्रीय स्तर पर भी रामगढ़ का नाम रोशन करेगी.

इस अवसर पर उन्होंने रामगढ़ जिला वुशु एसोसिएशन के गौरीशंकर दांगी और उनकी टीम के प्रति आभार जताया. उनके सहयोग से ही पिहू को जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षक-शिक्षिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार ने भी पिहू की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola