गोला में हाथी हमले में मृत बालो देवी के परिजनों को मिली 75 हजार की सहायता राशि

Updated:
विज्ञापन

गोला में हाथी हमले में मृत बालो देवी के परिजनों को मुआवजा राशि देते वनकर्मी

गोला में हाथी हमले में मृत बालो देवी के परिजनों को वन विभाग ने 75 हजार की सहायता राशि दी. पूरी मुआवजा राशि जल्द मिलेगी.

विज्ञापन

गोला : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के कोरांबे पंचायत अंतर्गत गुंदलीखरैय गांव में गत 13 अगस्त को जंगली हाथियों के हमले में रांची जिले के सहेदा गांव निवासी बालो देवी की मौत हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बालो देवी धनरोपनी के लिये अपने मायके गुंदलीखरैय आयी हुई थीं. इस दौरान जंगली हाथियों के हमले में उनकी मौत हो गयी.

वन विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को दिया गया मुआवजा राशि

घटना के बाद वन विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी थी. शुक्रवार को वनकर्मी मनीष शर्मा ने मृतका के पुत्र राजेश कुमार महतो को क्रियाकर्म के लिए 75 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की. सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों ने वन विभाग के प्रति आभार जताया.

हाथी हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा

वन विभाग ने बताया कि हाथी के हमले में मृतका के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे की शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध करायी जायेगी. गौरतलब हो कि हाथी से मारे जाने पर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपया मुआवजा राशि देने का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, रातभर फसल रौंदकर किसानों को लाखों का किया नुकसान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola