संवाद व समाधान के नोडल अधिकारी बनाये गये

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. संवाद व समाधान के तहत जिले भर से मिलने वाले ऑनलाइन शिकायतों के सही समय पर निष्पादन के लिए उपायुक्त ने कमेटी का गठन किया है. उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि जिले में ऑनलाइन मिलनेवाली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी के नोडल पदाधिकारी […]

विज्ञापन

रामगढ़. संवाद व समाधान के तहत जिले भर से मिलने वाले ऑनलाइन शिकायतों के सही समय पर निष्पादन के लिए उपायुक्त ने कमेटी का गठन किया है. उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि जिले में ऑनलाइन मिलनेवाली शिकायतों पर कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी के नोडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी आसफ अली को बनाया गया है. जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अजितेश कुमार को प्रभारी पदाधिकारी व जिला तकनीकी पदाधिकारी श्रीनिवास ओझा, कार्यालय अधीक्षक रंजन शर्मा व कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र कुमार चौधरी को सदस्य के रूप में कमेटी में रखा गया है. इस कमेटी द्वारा प्रत्येक महीने के एक व 16 तारीख को मिली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जायेगी. इसकी रिपोर्ट उपायुुक्त को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola