खरना संपन्न,पहला अर्घ्य आज

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की पूजा की गयी. इस अवसर पर छठव्रतियों ने स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की व खरना का प्रसाद चढ़ाया. देर रात तक छठ व्रतियों के यहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. 25 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया […]

विज्ञापन

पतरातू : चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की पूजा की गयी. इस अवसर पर छठव्रतियों ने स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की व खरना का प्रसाद चढ़ाया. देर रात तक छठ व्रतियों के यहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. 25 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.

पीटीपीएस डैम पर मानव सेवा संस्था द्वारा छठ पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है. संस्था द्वारा भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. छठव्रतियों की सुविधा के लिए विद्युत, दूध, पुष्प, चिकित्सा आदि की व्यवस्था भी की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola