28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

21 दिसंबर से 27 तक निकलेगी प्रभातफेरी

प्रकाशोत्सव पर होंगे कई कार्यक्रमरामगढ़. गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर रामगढ़ गुरुद्वारा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रात: पांच बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. 27 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा की जायेगी. 21 दिसंबर को विशेष दीवान का आयोजन […]

प्रकाशोत्सव पर होंगे कई कार्यक्रमरामगढ़. गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर रामगढ़ गुरुद्वारा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रात: पांच बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी. 27 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा की जायेगी. 21 दिसंबर को विशेष दीवान का आयोजन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक किया जायेगा. 22 दिसंबर को विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन होगा. दीवान की समाप्ति पर गुरु के लंगर का वितरण किया जायेगा. 25 दिसंबर को रात सात बजे से 10 बजे तक विशेष दीवान का आयोजन किया जायेगा. गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मुख्य समारोह 28 दिसंबर को प्रात: अखंड पाठ से होगा. दिन के 9.30 बजे से दो बजे तक मुख्य दीवान सजेगा. इसमें भाई सहजदीप सिंह जी का जत्था (दिल्ली वाले), हजूरी रागी जत्था भाई सुरेंद्र सिंह, ग्रंथी बाबा गुरजीत सिंह, ज्ञानी निरंजन सिंह जी व स्त्री सत्संग की महिलाओं द्वारा गुरवाणी का गायन किया जायेगा. रात को भी विशेष कार्यक्रम रात के आठ बजे से रात 1.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा. 29 दिसंबर को भी रात सात बजे से 11 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जगजीत सिंह सोनी ने दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें