एसएससी मुकुंदाबेड़ा घाटो ने 4-1 से जीत दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 11:18 PM

विज्ञापन

रामगढ़ : बाजार टांड के सिद्धू-कान्हो जिला मैदान रामगढ़ में खेले जानेवाले फुटबॉल टूर्नामेंट में दस जनवरी को जीएस एकेडमी डायनामिक ड्रिम्स सारूबेडा बनाम एसएससी मुकुंदाबेडा घाटो के बीच खेला गया. इसमें एसएससी मुकुंदाबेड़ा घाटो 4-1 से विजयी रहा. इसके मुख्य अतिथि छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, […]

विज्ञापन

रामगढ़ : बाजार टांड के सिद्धू-कान्हो जिला मैदान रामगढ़ में खेले जानेवाले फुटबॉल टूर्नामेंट में दस जनवरी को जीएस एकेडमी डायनामिक ड्रिम्स सारूबेडा बनाम एसएससी मुकुंदाबेडा घाटो के बीच खेला गया. इसमें एसएससी मुकुंदाबेड़ा घाटो 4-1 से विजयी रहा. इसके मुख्य अतिथि छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, समाजसेवी अरुण महतो उपस्थित थे.

अतिथियों ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच जर्सी नंबर-10 टहलु गंझु को दिया. इसके प्रायोजक कौलेश्वर प्रसाद कुशवाहा थे. मौके पर अतिथियों ने बेहतर खेल के लिये दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी. निर्णायक के रूप में छोटू दास, अजय डिसिल्वा, सुनिल मुंडा, जीवलाल महतो मौजूद थे.

मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव प्रो पूर्णकांत कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, शक्ति बाबा, कुलदीप वर्मा, मनोज कुमार महतो, प्रदीप कुमार, दशरथ चौधरी, संतोष कुशवाहा, अमजद अंसारी, गणेश महतो, चंदन पाहन, मुकेश कुमार, रोशन कुमार, अरविंद कुमार, प्रियांशु कुमार, टिंकु कुमार, सुरेश कुमार दास, कालिका प्रसाद, बाबुलाल मरांडी, सुभम, अंशु आदि मौजूद थे. 11 जनवरी को एसटीएससी मांडू हजारीबाग बनाम उज्जवल स्पोटिंग एकेडमी गेतलसुद रांची के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola