गोला, रजरप्पा व चितरपुर में 11 घंटे विद्युतापूर्ति ठप

गोला/ रजरप्पा : गोला के हुप्पू सब स्टेशन के समीप डीवीसी द्वारा सप्लाई हाई वोल्टेज का तार सुबह सात बजे टूट कर गिर गया. इसके कारण गोला, चितरपुर, रजरप्पा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युतापूर्ति ठप हो गयी. डीवीसी कर्मी जब तार जोड़ने के लिए पहुंचे, तो ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों का कहना था […]
गोला/ रजरप्पा : गोला के हुप्पू सब स्टेशन के समीप डीवीसी द्वारा सप्लाई हाई वोल्टेज का तार सुबह सात बजे टूट कर गिर गया. इसके कारण गोला, चितरपुर, रजरप्पा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युतापूर्ति ठप हो गयी. डीवीसी कर्मी जब तार जोड़ने के लिए पहुंचे, तो ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों का कहना था कि कई घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज का तार गुजरा है, लेकिन गार्ड वायर नहीं दिया गया है. यहां जब तक गार्ड वायर नहीं लगाया जायेगा, तब तक तार को जोड़ने नहीं दिया जायेगा. कई बार यहां तार टूटने की घटना हो चुकी है.
डीवीसी के जेइ उमेश कुमार, एसडी प्रदीप कुमार ने लोगों को समझा कर तार को जोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. बाद में सब स्टेशन हुप्पू के कार्यपालक अभियंता सोना राम सोरेन, एसडीओ प्रभाकर कुमार, जेइ राजेंद्र उरांव की पहल पर गार्ड वायर लगाया गया. शाम 6.15 में विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




