नये अवर निरीक्षकों को अनुशासन और सेवा की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

एसपी ने जिले में योगदान देने वाले 44 अवर निरीक्षकों से परिचय प्राप्त किया रामगढ़ :पुलिस लाइन रामगढ़ में मंगलवार को पुलिस सभा की गयी. पुलिस सभा की अध्यक्षता एसपी प्रभात कुमार ने की. मौके पर डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, एसडीपीओ रामगढ़ अनुज उरांव, एसडीपीओ पतरातू प्रकाश चंद्र महतो मौजूद थे. इस दौरान एसपी ने […]

विज्ञापन

एसपी ने जिले में योगदान देने वाले 44 अवर निरीक्षकों से परिचय प्राप्त किया

आपके शहर में

विज्ञापन
रामगढ़ :पुलिस लाइन रामगढ़ में मंगलवार को पुलिस सभा की गयी. पुलिस सभा की अध्यक्षता एसपी प्रभात कुमार ने की. मौके पर डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, एसडीपीओ रामगढ़ अनुज उरांव, एसडीपीओ पतरातू प्रकाश चंद्र महतो मौजूद थे.
इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों की समस्याओं की जानकारी ली. मौके पर एसपी प्रभात कुमार ने जिले में योगदान देने वाले 44 अवर निरीक्षकों से परिचय प्राप्त किया. नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेवारी की जानकारी दी.
एसपी ने नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को झारखंड पुलिस का भविष्य बताया. कहा कि ड्यूटी के क्रम में प्रत्येक दिन आप सबों को नयी चीजों का समझने का अवसर मिलेगा. इसे सीखने का लगातार प्रयास करें. आनेवाले दिनों में आपके सेवा काल में यह कारगर साबित होगा. पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से वर्दी की महत्ता की जानकारी दी. सभी नवनियुक्त सब इंस्पेक्टरों की तैनाती विभिन्न थानों में की जायेगी.
सभा के बाद पुलिस अधीक्षक ने पैंथर पुलिस के जवानों से मुलाकात की और उनके द्वारा की जा रही ड्यूटी की जानकारी हासिल की. पीसीआर वाहन के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली. मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार, यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौजूद थे. संचालन साजेंट मेजर मंशु गोप ने किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola